गोगरी: राजधाम में श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ विसर्जन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
Gogri, Khagaria | Jun 25, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम राजधाम में गुरुवार की शाम पांच बजे बाबा हरदौल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। महायज्ञ के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री राम बालक दास द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया। कथा के समापन पर श्रद्धालु