जोशियाड़ा: उत्तरकाशी जनपद के डुंडा, भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम चरण का मतदान शांति पूर्वक हुआ
सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक डुंडा,भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तीरय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान हुआ। डुंडा ब्लॉक के अधिकांश गांव में महिला और पुरुष में मतदान के प्रति काफी उत्साहित दिखा। लोग घंटो तक लाइन में लगकर अपने मतदान के लिए खड़े रहे। तीनों ब्लॉक में शाम चार बजे तक 73 प्रतिशत मतदान हुआ।