जोशियाड़ा: यमुनोत्री मार्ग पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, वन विभाग के एसडीओ और उनकी पत्नी गंभीर घायल
शनिवार दोपहर 12:30 बजे करीब यमुनोत्री मार्ग पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। कार में वन विभाग के एसडीओ साधूलाल और उनकी पत्नी किरण सवार थे। गंभीर हालत में दोनों को CHC ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। कार बड़कोट की ओर जा रही थी।