जोशियाड़ा: कारगिल विजय दिवस पर ज्ञानसू में देश के वीर सपूतों के सम्मान में 'शौर्य दिवस' पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
शनिवार दोहपर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित शौर्य स्थल ज्ञानसू में आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार,डीएम प्रशांत आर्य सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर करगिल शहीद दिनेश चंद्र कुमांई के चित्र पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।