बड़वानी: DRP लाइन में पुलिस प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले देखने पहुंचीं केंद्रीय जेल अधीक्षक
बड़वानी पुलिस द्वारा “उत्साह नया- खेलें युवा 2026” के तहत पहली बार पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) का आयोजन परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजित रोमांचक मुकाबलों के क्रिकेट मैच को देखने के लिए केंद्रीय जेल अधीक्षक सैफाली तिवारी व अन्य पहुंचे और उन्होंने बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पदमविलोचन शुक्ल की इस पहल को अनुठी पहल बताया है।