सपा सांसद अक्षय यादव के 39वें जन्मदिन के अवसर पर गांधी पार्क चौराहा स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजू जर्रार के नेतृत्व में 39 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सपा पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव और खालिद नसीर ने स्वयं रक्तदान किया। सपा महानगर महासचिव कमलेश यादव ने बताया कि यह प्रयास जरूरतमंदों की मदद के लिए किया गया।