बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: गरियाबंद नेशनल हाईवे सड़क में उड़ने वाली धूल से ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर आना जाना करते हैं ग्रामीण
ठेकेदार पर लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग क्र.1 रायपुर के अधिकारियों की मेहरबानी का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) 130 सी रायपुर देवभोग मार्ग पर पिछले एक वर्ष से चौड़ीकरण (फोरलेन) का कार्य किया जा रहा है। कोपरा और पाण्डुका के बीच उड़ती धूल को देख कोई भी अंदाजा लगा सकता हैं ।