बरेली: दसीपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
विषरतगंज थाना क्षेत्र के दसीपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।