बरेली: प्रेमनगर थाना पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद
थाना प्रेमनगर पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद।पीड़ित राम किशोर निवासी राजेंद्र नगर, थाना प्रेमनगर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ अज्ञात चोरों ने उनके मकान में घुसकर 6 चूड़ी सोने की, 3 सोने के हार और तीन चेन, तीन अंगूठी जिनका कुल वजह पच्चीस तोला था चोरी कर लिए।