मुरैना नगर: रामलला दर्शन को निकले यूपी के युवक की मुरैना के पास दर्दनाक मौत, ट्रेन से गिरने की आशंका, नूराबाद पुलिस जांच में जुटी
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर 32 वर्षीय युवक मुनेश यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह यूपी के एटा जिले का नगला कटील गांव का निवासी था और ओरछा रामलला के दर्शन के लिए निकला था।जेब से टिकट मिलने पर ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है।परिजनों के आने के बाद आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।