अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के थप कोल गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.. घायल युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर चिकित्सक की देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.