कटनी नगर: शहर सराफ़ा बाज़ार में नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, हटाया अवैध कब्जा
कटनी। शहर के सराफा बाजार क्षेत्र में नगर निगम की दुकानों के बीच में सीढ़ी के लिए छोड़ी गई जगह पर सराफा एसोसिएशन का बैनर लगाकर कतिपय लोगों के द्धारा कब्जा किया जा रहा था। कब्जे की सूचना मिलने पर नगर के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी शैलेन्द्र पयासी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जगह पर कब्जा करने लगाई गई लोहे की गाडर सहित अन्य सामान जप्त कर ले गए।