बलरामपुर: अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर से देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचा भुर्जी समाज का मेला
5 अप्रैल शनिवार 10 बजे अपने कुलदेवी के दर्शन हेतु देवी पाटन शक्तिपीठ पर अयोध्या बाराबंकी अंबेडकर नगर आदि जनपद में से भुर्जी समाज का मेला श्रद्धालुओं के साथ पहुंचा। भुर्जी समाज द्वारा अपने जनपदों से पैदल यात्रा करते हुए अष्टमी तिथि को देवीपाटन मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करते हैं मां पाटेश्वरी को अपना कुलदेवी मानने वाला भुर्जी समाज पैदल यात्रा करके आता है।