सांगानेर: जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने 4 जून तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया
राजस्थान में लगातार दो दिन रेत के बवंडर के बाद सोमवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने के कारण आज सोमवार सुबह सवाई माधोपुर,कोटा व अजमेर में बारिश हुई। जयपुर, दौसा जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग जयपुर के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज 1 जून को 20 जिलों में यलो अलर्ट है। इसका असर 4 जून तक रहेगा।