बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा स्थित पीएमश्री प्लस टू ओड़िया हाई स्कूल का 86वां स्थापना दिवस शनिवार को दोपहर 12 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीर मोहंती ने गोपबंधु चौक पर दिवंगत गोपबंधु दास तथा विद्यालय परिसर में स्थापित दिवंगत तारापद षाड़ंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।