मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में वृद्धा पर गिरी भारी डाल, सिर व कमर में आई गंभीर चोट, धूप से बचने के लिए बैठी थी महिला
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पावर हाउस के पास बुधवार की दोपहर ढाई बजे तालर निवासी 60 वर्षीय धनवंतरी पत्नी मुन्नीलाल किसी काम से ददरा आई थी। तेज धूप से राहत पाने के लिए वह एक पेड़ की छांव में बैठ गई जहां महिला के बैठने के कुछ ही देर बाद पेड़ की सुखी और भारी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिरी। जिसमें महिला के सिर और कमर में गंभीर चोट आई राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी।