भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे लोको शेड के वेस्टेज यार्ड में भीषण आग,दरअसल मंगलवार रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग मालगाड़ी से निकले नीलामी योग्य वेस्टेज मटेरियल के ढेर में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गईं। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है,