फरियादी होम सिंह पुत्र रामगोपाल नरवरिया निवासी हीरापुरा ने पुलिस को बताया कि 13-14 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग 12 बजे हीरापुरा गांव में घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरात एवं ₹7000 नगद सहित कुल कीमत लगभग ₹60000 का सामान चोरी कर लिया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बुधवार को लगभग 3:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।