गोरखपुर के तारामंडल इलाके में गुरुवार शाम दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक कार पलट गई, जिस पर एक्स-एडीएम लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में तेज रफ्तार से आई एक्स-एडीएम लिखी कार ने टक्कर मार दी।