गैरतगंज: देवनगर में आंधी-तूफान के साथ बारिश, जनजीवन प्रभावित
गैरतगंज तहसील के देवनगर में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली,