चाचौड़ा: जामोनया जागीर, सानई के टपरा, टोडी रोड बीनागंज में आबकारी विभाग की दबिश, ₹82500 की अवैध शराब ज़ब्त, 3 मामले दर्ज
चाचौड़ा के ग्राम जामोनया जागीर, सानई के टपरा और टोडी रोड बीनागंज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। 11 दिसंबर को जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने कहा, 10 दिसंबर को तीनों स्थानों पर कार्यवाही में 75 लीटर अवैध शराब जप्त कर 450 किलोग्राम लहान नष्ट किया। जप्त शराब की कीमत ₹82500 बताई गई है। तीन मामले दर्ज कर विवेचना में लिया है।