परसिया: खिरसाडोह में दवा दुकान पर युवक पर चाकू से हमला, दवा खरीदते समय भड़का आरोपी, सीने में मारा चाकू
खिरसाडोह में दवा दुकान में गुरुवार को आठ बजे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक के सीने में चाकू से वार हुआ। उसे तत्काल परासिया अस्पताल लाया गया। यहां से उसे साढे आठ बजे उपचार के लिए छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दवा खरीदने के दौरान आरोपी युवक भडक गया और सीधे चाकू मार दिया। आरोपी इस क्षेत्र का आदतन बदमाश बताया जा रहा है।