रसूलाबाद क्षेत्र के उसरी गांव निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है। उसकी पुश्तैनी जमीन गांव उसरी में रोड किनारे स्थित है, जिस पर आपसी बंटवारा हो चुका है। पीड़िता के हिस्से की भूमि पर कागजात बने हैं और रोड किनारे दो दुकानें भी बनी हुई हैं, जबकि दुकानों के पीछे उसकी निवास भूमि भी है