दुधि: बीडर गांव में तीन ट्रक आपस में भिड़े, नेशनल हाईवे हुआ बाधित, सभी चालक सुरक्षित
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे पर तीन ट्रक आपस में टकरा गए। यह दुर्घटना लौआ नदी के पास हुई, जिससे नेशनल हाईवे 39 पर यातायात बाधित हो गया।जानकारी के अनुसार, बीडर गांव में लौआ नदी के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने पहले से एक ट्रक खराब खड़ा था।