गुरुवार की रात 9.30 बजे कुरजा के जंगल में जुआ खेल रहे आरोपियों को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुनील कुमार केवट,कोमल प्रसाद केवट ,जवाहर सिंह , राकेश कुमार केवट,अरुण कुमार केवट,कमल कुमार केवट, के कब्जे से 1150 रुपए नगद एवं ताश के पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।