कटनी ग्रामीण: पत्थरों से फूटता पानी बना जीवन का सहारा, रीठी के खुसरा गांव की अनोखी कहानी
कटनी जिले के रीठी तहसील से एक हैरान कर देने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। घने जंगलों के बीच बसे ग्राम पंचायत नेगवा के खुसरा गांव में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यहां न तो हैंडपंप की व्यवस्था है और न ही नल-जल योजना का कोई लाभ। गांव के लोग आज भी पत्थरों की चट्टानों से निकलने वाले पानी पर निर्भर हैं।