गिरिडीह: मकतपुर स्थित पंजाबी कोठी के बगल में खंडहरनुमा मकान से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में फैली सनसनी
नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर स्थित पंजाबी कोठी के बगल में खंडहरनुमा मकान से शुक्रवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। रात 10 बजे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में एक खाट पर पड़ा हुआ था।