बेगूसराय: बूढ़ी गंडक से नावकोठी थाना की पुलिस ने अज्ञात महिला का शव किया बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
बूढ़ी गंडक से नावकोठी थाना की पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा जाएगा. इस संबंध में नावकोठी थाना के चौकीदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी ने हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक में फेक दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.