कुडू: जोंजरो गांव में जंगली हाथियों का कहर, ₹14 लाख का नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Kuru, Lohardaga | Apr 15, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत जिंगी पंचायत के जोन्जरो गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचा दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे सामने आई। बताया जा रहा है कि हाल ही में किसानों, विशेषकर छोटे और महिला किसानों द्वारा स्थापित सात शेडनेट संरचनाओं में से तीन पूरी तरह नष्ट हो गईं, जबकि चार अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।