गभाना: चंडौस के भीमनगर के पास दो बाइक आपस में भिड़ी, हादसे में यूपी पुलिस का एक दारोगा घायल हुआ
चंडौस थाना पुलिस के अनुसार बुलंदशहर की कोतवाली जहांगीरपुर में तैनात दरोगा रमाकांत मिश्रा गुरुवार सुबह अपने एक रिश्तेदार से मिलने चंडौस थाना क्षेत्र के गांव गयनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह भीमनगर के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।