पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पीएम मोदी करेंगे सभा को संबोधित, लोगों की उमड़ी भीड़
मंगलवार की दोपहर पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने एवं सुनने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं मंच पर कई मंत्री, सांसद व विधायक भी पहुंचे हुए हैं।