पूर्णिया पूर्व: सिमलगाछी गांव में किया गया दो दिवसीय शिरवा मेला का आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिमलगाछी गांव में दो दिवसीय शिरवा मेला का आयोजन किया गया।मेले में जय माँ काली कर्क नाट्य मंडली धनगामा द्वारा नाट्य कला प्रसूत किया गया। मेला कमिटि के आयोजक ने बताया कि हर वर्ष शिरवा पूजा में गांव में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है।आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।