अनूपपुर: जैतहरी में देर रात भीषण अग्निकांड, कूलर का गोदाम जलकर राख
अनूपपुर जिले के जैतहरी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। विजय शुक्ला के कूलर गोदाम में रात करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखे कूलर, एक कार और पूरा शेड जलकर राख हो गया,आग इतनी भयावह थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू