बांसवाड़ा: डांग पाड़ा गांव के पास कुदरत का कहर, तूफान के साथ भारी बारिश से जनजीवन ठप, सड़क पूरी तरह ब्लॉक
बांसवाड़ा जिले में कड़कती बिजली और तूफानी हवाओं ने भारी तबाही मचाई है। बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर सात विशालकाय नीलगिरी के पेड़ धराशायी हो गए, जिससे सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई है और दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया है।तेज हवाओं के तांडव से जिले भर में कई अन्य पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए हैं। जिसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई हैं।