बासोदा: गंजबासौदा नगर में राजपूत समाज ने हरदा की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा
Basoda, Vidisha | Jul 15, 2025 गंजबासौदा में राजपूत समाज ने एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपकर हरदा के राजपूत समाज छात्रावास में हुई घटना की जांच की मांग की है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है और पूरे समाज में आक्रोश है। समाज ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के ज्ञापन दिए जा रहे हैं।