बासोदा: बासौदा के वेदांत आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ
Basoda, Vidisha | Jul 14, 2025 बासौदा के वेदांत आश्रम में सोमवार शाम 4 बजे तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में जगद्गुरु डॉ. वेदांती महाराज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में उन्हें रामानंद संप्रदाय की प्रमुख पीठ के जगद्गुरु की पदवी मिली, जो देश के धर्माचार्यों और पीठाधीश्वरों द्वारा प्रदान की गई है।