गोला: किशुनपुर चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर
Gola, Gorakhpur | May 21, 2026 नगर पंचायत उरुवा के विन्ध्यवासिनी नगर निवासी दीपचंद जायसवाल किशुनपुर चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी उनके पीछे से तेज रफ्तार बाइक (UP53 FN 5799) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।