महाराजगंज: बछरावां रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर एक डंपर ने आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकराया, चालक व खलासी मामूली रूप से घायल
6 जुलाई सोमवार की दोपहर 2:00 बजे आगे चल रहे डंपर में पीछे से दूसरे डंपर में हुई टक्कर,पीछे डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ चालक व खलासी मामूली रूप से घायल हो गए।जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। ओवर ब्रिज पर चढ़ाई होने के चलते अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना घटित हुई। गनीमत रही कि, और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।