झालरापाटन: पिपली बाजार में दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा, एक व्यक्ति गंभीर घायल
झालरापाटन के पीपली बाजार में निर्माणाधीन मकान को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए झगड़े में एक परिवार का प्रदीप कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार एसआरजी हॉस्पिटल के आईसीयू में जारी है। अस्पताल में भर्ती घायल प्रदीप कुमार सोनी ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि उनके पड़ोसी ने अपने भाइयों और स्टाफ के लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला किया है।