झालरापाटन: चंद्रभागा नदी पर कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, महिलाओं ने किए दीपदान
झालरापाटन में मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी पर बुधवार तड़के कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने 'नमामि गंगे' का जयकारा लगाते हुए नदी में डुबकी लगाई। दोपहर 2:00 बजे तक हजारों श्रद्धालु यहां पवित्र स्थान कर चुके थे स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नदी तट पर स्थित चंद्रमोलेश्वर, भूतेश्वर महादेव और गोपाल मंदिर में पूजा-अर्चना की।