बहराइच: बेरिया के पास पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,एक घायल
गोंडा जनपद के राजा बाजार मोहल्ला निवासी शोएब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी अपने साथी के साथ बाइक से बहराइच आ रहा था। कोतवाली देहात के गोंडा बहराइच मार्ग पर बेरिया गांव के निकट बाइक में अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसके चलते शोएब अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया, उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।