किशनगढ़ बास: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत, जिला कलेक्टर ने किया पौधारोपण
Kishangarhbas, Alwar | Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत करते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा लगाकर अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया। इसके बाद कलेक्टर ने खैरतल स्थित वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया।