हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा की धूम, जगह-जगह लगे विशाल भंडारे
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के अंतिम एवं आठवें बड़े मंगलवार के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजनों और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड एवं श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। इसके बाद भगवान हनुमान जी को भोग अर्पित कर भंडारों का शुभारंभ हुआ।