टिब्बी: संस्कार–सुधार का संदेश लिए बिश्नोई समाज का सुधार रथ यात्रा टिब्बी क्षेत्र में पहुंचा, जगह-जगह किया गया स्वागत
श्री जांभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्था के तत्वावधान में निकली बिश्नोई समाज सुधार रथ यात्रा मंगलवार को टिब्बी क्षेत्र में जनजागरण का दीप प्रज्वलित करती हुई पहुंची। गांव–गांव में धर्म, एकता, संस्कार,सामाजिक सुधार का सशक्त संदेश दिया गया। चंदूरवाली के जंभेश्वर मंदिर परिसर में रथ यात्रा का ग्रामीणों ने तिलक, मंगलगीत और पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा स्वागत किया