मंदसौर: बोरखेड़ी फंटा पर टायरों में छिपाकर ला रहे थे 30 किलो डोडाचूरा व 5.5 किलो अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना पुलिस ने झांडी-भवनासा रोड स्थित बोरखेड़ी फंटा पर कार्रवाई कर ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जाए जा रहे 30 किलो डोडाचूरा और 5.5 किलो अफीम बरामद की,जोधपुर निवासी विकास जाट और प्रधान जाट को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है,