विदिशा नगर: शनि जयंती पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
शनिश्चरी अमावस्या और शनि जयंती के दुर्लभ संयोग पर शनिवार सुबह से ही बेतवा नदी किनारे स्थित नवग्रह शनि देव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पहले बेतवा नदी में स्नान किया और इसके बाद मंदिर पहुंचकर भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर में सुबह से तिल, तेल, काले वस्त्र और जौं अर्पित कर पूजा की जा रही थी।