एटा: थाना मलावन के जवाहर तापीय पावर प्लांट के समीप स्क्रैप यार्ड प्लांट में लगी भीषण आग, CISF ने आग पर पाया काबू
Etah, Etah | May 22, 2026 एटा मलावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर जवाहर तापीय विद्युत परियोजना परिसर स्थित एक स्क्रैप यार्ड प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मलावन थाना पुलिस और CISF की दमकल इकाई मौके पर पहुंची।CISF की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।