फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार डंपर ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मारी टक्कर
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में एक बड़ा हादसा टल गया, जब आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पटेल चौराहे के पास हुई, जहां बड्डुपुर क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम तेजी से मौके की ओर जा रही थी।