शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे स्योहारा क्षेत्र के सरकड़ा चकराजमल इलाके के जमालपुर पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है। ट्रेन से गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।