रविवार सुबह 8:00 प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 34 बिहार बटालियन एनसीसी के 30 कैडेटों ने मधुबनी परिवहन विभाग के साथ मिलकर जिला परिवहन कार्यालय से मधुबनी शहर भर में पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर डीटीओ रामबाबू ने कहा कि आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा की भावना को ज्यादा से ज्यादा फैलाने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाली ।